फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान आंदोलन के चलते थम रहे रेलगाड़ियों के पहिए

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 29 वे दिन भी किसान आंदोलन के चलते कई रेलगाड़ियों के पहिए थमे रहे, जिससे जहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है तो वहीं रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पंजाब जाने वाले यात्री घंटों रेलगाड़ियों का इंतजार करते दिखाई दिए। रेलगाड़ियों के इंतजार में यात्री मोबाइल में रेलगाड़ी की सूचना देखते दिखाई दिए तो वहीं कुछ यात्री आराम फरमाते भी नजर आए। जबकि कुछ यात्री रेलगाड़ी के न आने पर बसों से सफर करने के लिए स्टेशन पर बस अड्डे के बारे में जानकारी लेते भी दिखाई दिए। रेलगाड़ियों के प्रभावित होने से यात्रियों को दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब भी ढ़ीली हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलगाड़ी में सफर करने पर कम किराए का भुगतान होता है, जबकि बसों में सफर करने पर ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन के कारण जहां कई रेलगाड़ियां रद्द है तो कई रेलगाड़ियों के रूट भी बदले गए है। हालांकि इसके कारण कई रेलगाड़ियां देरी से भी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें