फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ढाबे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ली चाय की चुस्की, चुनाव का हाल भी जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार रात्रि करीब एक बजे नेशनल हाईवे 152 पर गांव लोटनी के समीप स्थित शर्मा ढाबा पर चाय की चुस्की ली। ढाबा मालिक से उसके परिवार का हाल चाल जान, उनकी समस्याओं को भी सुना। विजय शर्मा ने बताया कि रात्रि करीब एक बजे अचानक से उनके ढाबा के सामने मुख्यमंत्री का काफिला रुका, जिसे देख वे पहले तो हैरान रह गए। वे कुछ समझ पाते तब तक मुख्यमंत्री उनकी दुकान पर पहुंच गए और ढाबे के अंदर आकर एक सामान्य आदमी की तरह बैठ गए। उन्होंने चाय का आर्डर दिया। मुख्यमंत्री को देख ढाबे के सभी कर्मी गदगद हो उठे। ढाबा मालिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ उनके परिवार का हालचाल जानने के साथ हाईवे पर स्थित ढाबा संचालकों समस्याएं भी जानीं। मुख्यमंत्री ने उनसे चुनावी माहौल के बारे में भी जाना। चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी जेब से भुगतान भी किया। इस अवसर जोनी शर्मा, मनीष शर्मा व समस्त ढाबा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें