फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टिपरों के थमे पहिये, कूड़ा उठान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में बुधवार को टिप्पर चालक हड़ताल पर चले गए। जिससे घर-घर से कचरे का उठान नहीं हो पाया। इसके चलते जहां धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के प्रशासन के अभियान को झटका लगा है वहीं कर्मचारियों ने अपनी ही कंपनी के अधिकारियों के प्रति गहरा रोष जताया है।
विज्ञापन

मामला मुख्यमंत्री दरबार से लेकर पुलिस तक भी पहुंच गया। वहीं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक घर-घर से कचरा न उठान करने का एलान किया है।
कर्मचारी हर रोज की तरह बुधवार सुबह भी अपने-अपने टिपर लेकर घर-घर से कचरा उठान के लिए निकले थे। तभी किसी बात को लेकर कंपनी ही एक अधिकारी के साथ विवाद हो गया। इससे गुस्साए टिपर चालक हड़ताल पर उतर आए तो कचरा उठान के लिए निकले टिप्परों को भी वापस बुला लिया गया। गुलशन कुमार व अन्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पहले फायर ब्रिगेड केंद्र के समीप ही जमकर रोष जताया तो फिर वे सेक्टर सात पुलिस चौकी में शिकायत देने पहुंचे, जहां उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही सेक्टर तीन स्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर पहुंचकर सभी टिपर चालकों ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के सचिव कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

टिपर चालकों का कहना था कि कंपनी के दो सुपरवाइजरों के खिलाफ उन्होंने पहले भी कंपनी में शिकायत की थी लेकिन कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाए कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। वहीं बुधवार सुबह भी एक अधिकारी आए तो उन्होंने भी उसी अंदाज में बात की, जिसके बाद कर्मचारियों में रोष और भी गहरा गया। ऐसे में मौके पर डायल 112 की टीम को भी बुलाया गया।
गुस्साए कर्मचारियों ने कहा कि तब तक घर- घर से कूड़ा उठान कार्य नहीं किया जाएगा जब तक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कर्मचारी रखने की आड़ में भ्रष्टाचार का भी खेल चलाया जा रहा है तो वहीं किसी भी कर्मचारी को बिना ठोस वजह हटा दिया जाता है। हाजिरी लगाने के नाम पर भी पैसे की मांग की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें