फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में आज से शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। आगामी रबी सीजन 2025-26 के तहत गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से सोमवार शाम एसडीएम शाहाबाद चिनार चहल ने आढ़ती एसोसिएशन, खरीद एजेंसियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की ढिलाई या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी या एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आढ़तियों को भी स्पष्ट कहा कि अगर किसी आढ़ती ने नियमों की उलंघना की तो उसका लाइसेंस भी तुरंत रद्द करवाया जाएगा।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हैफेड के अधिकारियों ने बताया कि खरीद से पहले मंडी में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है और इस बार गेहूं उठान में कोई भी देरी या ढिलाई नहीं बरती जाएगी। खरीद एजेंसियों के अधिकारी राजीव सैनी, कुलदीप कुमार, अमरीक सिंह और रामेश्वर ने कहा कि किसानों की उपज को समय पर खरीदने और उठाने की हर संभव व्यवस्था उनके द्वारा इस बार की गई है।
विज्ञापन



बारदाना और उठान की व्यवस्था पूरी : कृष्ण
मार्किट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने कहा कि अभी तक मंडी में कोई भी किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचा था। मंगलवार सुबह मंडी में खरीद शुरू होगी और मंडी में खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बारदाने, तोल कांटे और सफाई व्यवस्था जैसी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
आढ़तियों ने रखीं समस्याएं, ठेकेदारों ने दिया भरोसा
अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा और धनपत राय अग्रवाल ने पिछली खरीद सीजन के दौरान आढ़तियों को हुई समस्याओं से अवगत करवाया। वहीं ठेकेदारों ने दुरुस्त किया कि इस बार ट्रकों और मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। बैठक में दोनों मंडी प्रधानों के साथ आढ़ती प्रवीण गर्ग, अशोक गुप्ता, प्रवीण गाबा, रमन चढा, महिपाल, सरबजीत जोसन और अजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें