उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोविड-19 से बचाव विषय को जहन में रखते हुए सभी खरीद केन्द्रों पर गेंहू की खरीद कार्यो के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस जिले में 188 खरीद केन्द्र बनाएं गए है, इन सभी खरीद केन्द्रों पर 20 अप्रैल से गेंहू खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक खरीद केन्द्र हेतु किसानों को आंमत्रित करने के लिए एक शैडयूल तैयार किया गया है। इस शैडयूल के अनुसार ही किसान खरीद केन्द्रों पर पहुंचेंगे।
वे रविवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में गेंहू खरीद कार्य के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा खादय, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग से अतिरिक्त प्रधान सचिव पीके दास ने सभी अधिकारियों को गेंहू खरीद कार्य के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस सीजन में 2 विषय नए है, जिसमें सभी किसानों व्यापारियों, श्रमिकों और अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाव करना है और इसके लिए सभी को आवश्यक सामाजिक दूरियों के साथ-साथ अन्य सावधानियों को बरतना होगा और इस सीजन में गत वर्षो की अपेक्षा ज्यादा खरीद केन्द्र बनाएं गए हैं।