फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पुलिसकर्मियों के किए स्मृति चिन्ह भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद के विधायक रामकरण काला ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी बन चुकी है। इस महामारी से बचाव के लिए जहां लोग अपने-अपने घरों में बैठें है, वहीं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी इस लड़ाई में एक सीमारक्षक की भूमिका निभा रहे है। इन वीर सैनिकों का मान-सम्मान और उत्साह बढ़ाना सबका कर्तव्य बनता है। विधायक ने रविवार को शाहबाद के मेन रोड पर गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी विपिन कुमार तथा उनकी पूरी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक रामकरण काला ने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एक सैनिक की भूमिका निभा रहे है। इन सैनिकों का उत्साह बढ़ाने और दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए ही सम्मान किया गया है । इन पुलिस कर्मियों के संसाधनों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के खिलाफ लडऩे वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है, इससे काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के हौंसले बुलंद होंगे। इस अवसर पर शहरी प्रधान प्रवीण शर्मा, विष्णु गुप्ता, मलकीत बीबीपुर, राहुल कत्लहारी, राजन तथा प्रभजीत सिंह जीता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें