फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक माह 22 दिन चला गेहूं खरीद सीजन, अंतिम दिन 1430 क्विंटल गेहूं खरीदा तो 2010 क्विंटल का किया उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं खरीद सीजन बुधवार को संपन्न हो गया है। एक अप्रैल से चला यह सीजन एक माह 22 दिन तक जारी रहा और अंतिम दिन 1430 क्विंटल गेहूं खरीदा गया तो वहीं 2010 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। पूरे सीजन के दौरान 57 लाख 56 हजार 540 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई जबकि पिछले वर्ष पूरे सीजन के दौरान 47 लाख 86 हजार 230 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एक अप्रैल से खरीद शुरू कर दी गई थी, लेकिन मौसम में रहे बदलाव के चलते मंडियों में गेहूं की आवक करीब एक सप्ताह बाद ही शुरू हो पाई थी। हालांकि पहले दिनों में नमी अधिक होने के चलते खरीद तेज नहीं हो पाई थी तो वहीं उठान प्रक्रिया भी पूरी तरह से गड़बड़ा गई थी। पिछले 15 दिनों से गेहूं की आवक बेहद कम रह गई थी, जिसके चलते उठान कार्य तेज किया जाने लगा। गेहूं उठान को लेकर जहां हर बार की तरह इस बार भी प्रक्रिया ढीली रही तो अनाजमंडियां पूरी तरह से जाम रहीं। ऐसे में किसान सड़कों पर भी गेहूं डालने को मजबूर रहे। थानेसर अनाजमंडी जाम होने के चलते ब्रह्मसरोवर के आसपास भी अस्थायी मंडियां बना दी गई थी। उठान की समस्या को लेकर किसानों व आढ़तियों में गहरा रोष भी पनपा रहा और इसी जद्दोजहद में ही पूरा सीजन निपट गया। गेहूं की आवक कम होने पर उठान तेज हुआ तो कुछ राहत मिलने लगी।



खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीदा 28 लाख 13 हजार 660 क्विंटल गेहूं
विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक गेहूं खरीद के इस सीजन में 57 लाख 56 हजार 540 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई, जिसमें से 55 हजार 690 क्विंटल गेहूं ट्रेडर्स ने खरीदा। वहीं जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने 28 लाख 13 हजार 660 क्विंटल गेहूं खरीदा तो वहीं हैफेड द्वारा 26 लाख 62 हजार 460 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा दो लाख 24 हजार 730 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन




खरीद पूरी तो उठान व भुगतान भी किया जा चुका पूरा : सुरेंद्र सैनी
जिला खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी का कहना है कि बुधवार को गेहूं खरीद का सीजन पूरी तरह से निपट गया है। जिसके साथ ही खरीद अब बंद कर दी गई है। खरीद के साथ-साथ उठान व भुगतान भी 100 फीसदी कर किया जा चुका है। पूरा सीजन सही तरीके से निपटा है, जिसके लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी ने भरपूर सहयोग किया। यही नहीं किसान व आढ़तियों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें