फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगी आग, साढ़े सात एकड़ गेहूं की फसल राख

Thu, 14 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
सात एकड़ गेहूं की फसल राख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गांव सलपानी कलां में खेतों में आग लगने से साढ़े तीन एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई। फायरबिग्रेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव सलपानी कलां वासी कुलदीप सिंह ने बताया कि बिजली तारों से निकली चिंगारी से उसके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा के कारण आग चारों ओर फैल गई। इससे उसकी डेढ़ एकड़ फसल पूरी तरह से जलकर तबाह हो गई। वहीं इस आग से जगपाल की दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग लगते ही इसकी सूचना पुलिस व फायरबिग्रेड को दी। इससे पहले फायरबिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचती ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से खेतों को जोतकर आग को काबू किया। वहीं इसी तरह गांव ठसकांली में भी 11 केवी की बिजली लाइन में चिंगारी उठने से किसान कमल नैनसिंह की चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल व चार एकड़ गेहूं के फाने जलकर स्वाह हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायरबिग्रेड यहां भी देरी से पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों व किसानों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें