फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ने लगी गेहूं की आवक, थानेसर अनाज मंडी में भी पहुंची 10 ढेरियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में शुरू हुई गेहूं की आवक। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। थानेसर अनाज मंडी में भी 10 ढेरियां पहुंची। शनिवार को देर शाम तक 240 एमटी गेहूं की खरीद की गई जबकि अब तक कुल 94 किसानों की 607 एमटी खरीद की जा सकी है। इसमें बाबैन में 127, लाडवा में 194, शाहाबाद में 245 व ठोल में 15 एमटी खरीद शामिल है।
विज्ञापन

जिले में 1 अप्रैल को सरकारी तौर पर खरीद शुरू की गई थी लेकिन पहले दिन कहीं खरीद नहीं हुई। वहीं अगले दिन शाहाबाद से जिले में खरीद शुरू हुई, जहां 66 एमटी गेहूं खरीदा गया। उसके बाद अब तक बाबैन, लाडवा व ठोल में भी खरीद शुरू हो चुकी है। बाबैन व लाडवा में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को खरीद शुरू करवाई थी।
गेहूं खरीद के लिए जिलेभर में सात बड़ी अनाज मंडियों के साथ 25 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से फिलहाल अधिकतर केंद्र खाली ही हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन तक बारिश नहीं हुई तो अधिकतर केंद्रों पर गेहूं की आवक होगी। वहीं आढ़तियों व अधिकारियों के अनुसार अब तक आई गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा मिल रही है। तेज धूप खिलने के बाद ही सीजन सही तौर पर शुरू होगा।
विज्ञापन

सभी मंडियों में तैयारी पूरी : नरेश
डीएफएससी नरेश कुमार ने कहा कि सभी अनाज मंडियों में तैयारी पूरी है। किसान सुखी हुई गेहूं तय मापदंड के अनुसार लेकर आएं। मंडी में किसानों को कोई समस्या नहीं होगी।

अब तक 282 एमटी सरसों की हुई खरीद
जिले में शनिवार को 57 एमटी सरसों की खरीद की गई जिसमें बाबैन में 25, शाहाबाद में 8, इस्माईलाबाद में 23 एमटी शामिल रही। आज लाडवा में खरीद नहीं हुई। जिले में अब तक 282 एमटी सरसों की खरीद हुई है और पूरी खरीद हैफेड की ओर से ही की जा रही है। हैफेड जिला प्रबंधक शमशेर सिंह ने कहा कि मौसम में बदलाव के चलते ही केंद्रों पर सरसों की आवक कुछ कम हो रही है लेकिन जो तय मापदंड में मिल रही है उसकी खरीद तत्काल की जा रही है।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में शुरू हुई गेहूं की आवक। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें