फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्द्रभूमि जैवविविधता के संरक्षण की रीढ़ : डॉ. दीपक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर में टफ्टेड डक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व आर्द्रभूमि दिवस हर वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के महत्व को समझाना और उनके संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। इस वर्ष की थीम ‘’वेटलैंड्स एंड ट्रेडिशनल नॉलेज : सेलिब्रेटिंग कल्चरल हैरिटेज’’ इस बात पर जोर देती है कि पारंपरिक ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से ही वेटलैंड्स को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

आर्द्रभूमियां वे प्राकृतिक क्षेत्र हैं, जहां वर्षभर या वर्ष के अधिकतर समय पानी बना रहता है। इनमें तालाब, झीलें, नदियों के किनारों के जलभराव क्षेत्र, दलदली भूमि, जोहड़ और जलाशय शामिल हैं। जैव विविधता के लिहाज से ये क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहीं से पारिस्थितिक संतुलन बना रहता है।
वेटलैंड्स प्रवासी और स्थानीय पक्षियों को सुरक्षित आश्रय, भोजन और प्रजनन स्थल उपलब्ध कराती हैं। कुरुक्षेत्र की आर्द्रभूमियां ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से विशेष महत्व रखती हैं। ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर सरोवर, सरस्वती नदी व उससे जुड़े नाले, ग्रामीण तालाब और जोहड़ प्रमुख वेटलैंड्स में शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में यहां पवित्र टफ्टेड डक, फेरुजिनस डक, बार-हेडेड गूज, नॉर्दर्न पिंटेल, शोवेलर, पेलिकन, कॉमन कूट, बगुले और कई प्रजातियों की बतखें देखी जाती हैं। यह इस बात का संकेत है कि ये जलस्रोत आज भी पक्षियों के लिए अनुकूल हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के पूर्व चेयरमैन एवं प्रोफेसर डॉ. दीपक राय बब्बर का कहना है कि आर्द्रभूमियां जैव विविधता के संरक्षण की रीढ़ हैं लेकिन अतिक्रमण, अनियंत्रित शहरीकरण, गंदे पानी की निकासी और कचरा डालने से इनका प्राकृतिक स्वरूप तेजी से नष्ट हो रहा है।
इसका सीधा असर प्रवासी पक्षियों की संख्या पर पड़ रहा है, जो हर साल घट रही है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस यह संदेश देता है कि वेटलैंड संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता, जनभागीदारी और सख्त नियमों से ही कुरुक्षेत्र की आर्द्रभूमियों और उनमें बसे पक्षियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर में टफ्टेड डक। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर में टफ्टेड डक। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर में टफ्टेड डक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें