कुरुक्षेत्र। शहर का एक पैलेस शादी समारोह के लिए किया गया रोशन। संवाद
- फोटो : नारखी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी। स्रोतः पुलिस
कुरुक्षेत्र। शादी-ब्याह के सीजन में शहर के बैंकेट हॉल और मैरिज पैलेसों में रौनक लगी हुई है। हर तरफ बैंड-बाजे की धुन, आतिशबाजी की चमक और सजावट की रंगीन रोशनी से माहौल उत्सवमय है। अब सामान्य परिवार भी पैलेसों में अपने पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
कई दिन तो एक पैलेस में दिन और रात की अलग-अलग बुकिंग है।
मैरिज पैलेस संचालकों के अनुसार इस सीजन में बुकिंग का हाल ऐसा है कि कई पैलेस एक माह पहले तक एडवांस में बुक हो चुके हैं। विवाह समारोह में पुराने पारंपरिक तामझाम के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं की मांग बढ़ी है। खाने की वैरायटी, थीम डेकोरेशन और लाइव म्यूजिक जैसे आकर्षण अब आम हो गए हैं।
आतिशबाजी, लाइटिंग, कैटरिंग, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर और डीजे जैसे कारोबार में भी मांग बढ़ी है। शादी सीजन के चलते रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। सजावट के कारोबारियों ने बताया कि इस बार थीम डेकोरेशन और फ्लोरल अरेंजमेंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा है। विवाह समारोह न केवल सामाजिक खुशी का प्रतीक बन रहे हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति दे रहे हैं। होटल, टेंट हाउस, ज्वैलर्स और कपड़ा व्यापारियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
दिसंबर से जनवरी तक की शादियों की है बुकिंग
शहर के एक मैरिज पैलेस संचालक विकास अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर से जनवरी तक की शादियों की बुकिंग है। लोग अब छोटे स्तर पर भी भव्यता चाहते हैं। पहले जहां केवल बड़े परिवार ही पैलेस बुक करते थे, अब मध्यम वर्ग के लोग भी यही पसंद कर रहे हैं।