फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिवर्तनशील रहने लगा मौसम, अब बारिश की बन रही संभावना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बादल छाना तो कभी तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी है। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सोमवार की शाम मौसम में बदलाव के बाद जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। मंगलवार को भी पूरे दिन मौसम परिवर्तनशील रहा। धूप और छांव का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अब मौसम परिवर्तनशील होने लगा है, मानसून की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव रहने के आसार बने हुए है, जिसके चलते जिले में बारिश होने से धान की फसलों को फायदा होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय बादल छा गए तो कभी हल्की धूप भी खिलने लगी। हालांकि सुबह से ही उमस भरी गर्मी का आभास होना शुरू हो गया था। दोपहर बाद तेज धूप खिल उठी और तापमान 39 डिग्री तक जा पहुंचा, जिससे उमस भरी गर्मी का असर बढ़ गया। तेज धूप से बचने के लिए सड़कों से गुजर रहे राहगीर मुंह पर कपड़ा ढककर गुजरते नजर आए और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलरों का सहारा लेते भी दिखाई दिए।

हालांकि सामान्य दिनों के मुकाबले तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन फिर भी उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी बनी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री रहा जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम के करवट लेने के आसार बने हुए है, जिसके चलते अगले दो तीन दिनों तक बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। इससे जहां तापमान में कमी रहने की संभावना बनी हुई है तो वहीं उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिलने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें