फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम हुई बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम को हुई बूंदाबांदी ने राहत प्रदान की। इस दौरान चली ठंडी हवाओं ने गर्मी को दूर भगाया और मौसम का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर तक तापमान अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री था वहीं मौसम में 37 प्रतिशत नमी थी। शाम को अचानक से बादल छाने पर अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम में नमी 37 से सीधा जीरो प्रतिशत हो गई। वहीं रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर आ गया। शाम को क्षेत्र में कई धूल भरी हवाएं भी चली, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। घरों में मिट्टी जमा हो गई। लॉकडाउन के चलते लोग फिलहाल पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए नहीं जा सकते, लेकिन इस दौरान मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पार्कों व बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। इस माह के शुरुआती दिनों में मौसम सुहावना होने से लोगों को फिलहाल प्रचंड गर्मी का अहसास नहीं हो पाया है। वहीं मौसम विभाग अनुसार 11 से 13 जून तक बारिश होने की 34 से 54 प्रतिशत संभावना है। इसके बाद 15 और 17 जून को भी बारिश होने के 36 प्रतिशत चांस है। उससे पहले 10 जून तक अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। 09 जून तक अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा, इस दौरान गर्मी खूब सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें