फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 संक्रमित मिले, चार लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हुई मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग अभी तक कर रहा है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने चार मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग अब तक कुरुक्षेत्र में कोरोना से मरने वाले 332 मरीजों की मौत की पुष्टि कर चुका है। हालांकि पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की रिकवरी में अच्छा सुधार हो रहा है। शुक्रवार को जहां 36 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं 96 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में महज 427 एक्टिव केस ही बचे हैं। लगातार रिकवरी रेट में इजाफा होने के बाद कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट बढ़कर 96.50 फीसदी तक पहुंच गया है। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोतरी हो रही है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21 हजार 699 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 20931 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 360309 में से 337883 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव परशुराम कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय महिला की मौत 26 अप्रैल को,
गुरुनानक कॉलोनी पिहोवा निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत 21 मई को, धनौरा जाटान निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत 29 अप्रैल को और माजरी मोहल्ला शाहाबाद निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत 15 मई को हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों की मौत की पुष्टि शुक्रवार को की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें