फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली अचानक करवट, ठंड व धुंध ने बढ़ाई लोगों की मुश्किले

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने अचानक एक बार फिर से करवट ली है। दोबारा से अचानक ठंड ने दस्तक दी है। शुक्रवार को पूरा दिन धुंध व कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी रही। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्ता मात्र पांच मीटर ही रही। अचानक हुए मौसम बदलाव के कारण दिनभर ठिठुरन रही है, जिस कारण लोग सुबह के समय अलाव का सहारा लेते दिखे। पूरा दिन जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह 10 बजे तक भी शहर की अधिकतर मार्केट बंद रही। लोग 11 बजे के बाद ही अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बदलता मौसम रबी की गेंहू फसल के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही आलू की सब्जी के लिए अच्छा माना गया है, लेकिन अन्य सब्जियों के नुकसानदायक है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 24/10 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही शनिवार को धुंध के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें