फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम का बदला मिजाज, आज बारिश के आसार

Sat, 02 Mar 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे ठंड का असर बना रहा। आसमान में बादलों के चलते दिन दोपहर को धूप खिली और लोगों को राहत मिल पाई। धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड का असर कम हुआ।
ठंड से राहत पाने के लिए कई लोग धूप का आनंद लेने के लिए पार्कों में दिखाई दिए। जबकि धूप खिलने और हवा चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी लहलहाती नजर आई। हालांकि आसमान में बादलों के चलते और तेज हवाओं के कारण बाजारों में भी कम रौनक नजर आई। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि शनिवार को मौसम में बदलाव नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण एक मार्च से तीन मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शनिवार को बारिश होने के आसार है। इसके अलावा तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इस हल्की बारिश से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा, लेकिन तेज हवाओं के चलने और बारिश ज्यादा होने से कई जगहों पर गेहूं की फसल गिरने की संभावना भी हैं। जबकि बारिश होने से ठंड का असर फिर से देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें