फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिग जैग दौड़ में मंजू और प्यारेलाल प्रथम

Sat, 02 Mar 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान की ओरसे खेल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बॉल पिकिंग दौड़, जिग जैग दौड़, सेक दौड़, स्पून दौड़, थ्री लेग दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्राचार्य प्रो. अमिषा सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग की बॉल पिकिंग दौड़ प्रतियोगिता में बलजीत ने पहला, अजय ने दूसरा और अशफाकउल हसन ने तीसरा स्थान हासिल किया और महिला वर्ग बॉल पिकिंग दौड़ में मीरा पहले और भावना दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की जिग जैग दौड़ प्रतियोगिता में प्यारे लाल ने पहला स्थान और महिला वर्ग में मंजू ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएड पहले वर्ष की महिला टीम ने विपक्षी टीम को छह ओवर में 29 रन का लक्ष्य दिया, जिसे दूसरे वर्ष की महिला टीम ने हासिल कर लिया। पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएड प्रथम ने 113 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे द्वितीय वर्ष ने पांच ओवर में प्राप्त कर लिया। महिला वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में आरती व पुरुष टीम में बलजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अमिषा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल व्यक्ति के मन-मस्तिष्क व स्वास्थ्य को तंदुरूस्त बनाए रखते हैं, इसलिए खेल संबंधी गतिविधियों में प्रतिभागिता लेना आवश्यक है। खेल व्यक्ति में अनुशासन, परिश्रम, धैर्य एवं सहयोग की भावना को विकसित करता है। कमेंटेटर की भूमिका डॉ. दिग्विजय व डॉ. अंग्रेज ने निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें