फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अल सुबह चली ठंडी हवा, आगे मौसम में बन रहे परिवर्तन के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुधवार को अल सुबह ठंडी हवा चलती रही, जिसके चलते मौसम परिवर्तन का असर दिखाई दिया। मौसम में ठंडक के चलते सुबह धूप खिलने पर मौसम में सुहाना पन रहा। ऐसे में ब्रह्मसरोवर तट पर सुबह के समय अलग नजारा बना रहा। वहीं दोपहर के समय तेज धूप के चलते पारा बढ़ने से गर्मी का आभास हुआ, लेकिन तेज और ठंडी हवा के चलते गर्मी से लोगों को राहत भी मिलती रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार बने हुए है, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छाने की संभावना बनी हुई है तो वहीं तेज हवाओं का असर भी रहने के आसार बने हुए है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है, जिससे शुक्रवार को फिर से मौसम में बदलाव के असर देखने को मिल सकते हैं। दिन भर बादल और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें