कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र को देश का शीर्ष शहर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने यह बात प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के दिवाली मिलन समारोह में कही। जिंदल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से शहर को सबसे सुंदर शहरों में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास की बात कही। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने की। अरोड़ा ने दिवाली को सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व बताया। उन्होंने कुरुक्षेत्र के विकास के लिए साझा प्रयासों पर भी जोर दिया। इस अवसर पर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज चौधरी का पोस्टर भी जारी किया गया। फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता राजेंद्र वर्मा हैं।