फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेहा कॉलोनी में जलभराव और गंदगी से परेशानी, निवासियों ने दी सड़क जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। डेहा कॉलोनी में मस्जिद के आसपास के निवासी जलभराव और गंदगी से त्रस्त हैं। हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार शाम को गुस्साए निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नालियों और गटरों की सफाई नहीं की गई, जिसके चलते बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और पब्लिक हेल्थ विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बराड़ा रोड पर जाम लगाएंगे। प्रदर्शन में पारस, देवकी, रघु, परमजीत, साजन, बाबदारी, लाखा, रोहित, सिक्कू, राकेश, रिंकू और संजय सहित कई निवासी शामिल थे।
विज्ञापन




जल्द होगी नालियों की सफाई : सेनेटरी इंस्पेक्टर
नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और शीघ्र ही नालियों की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे नालियों में कूड़ा और पॉलिथीन न डालें, क्योंकि इससे रुकावट पैदा होती है। उन्होंने नागरिकों से भी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें