फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलीय जीवों के शिकारियों पर कसा शिकंजा, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) ने ब्रह्मसरोवर में मछली पकड़ने के लिये जाल डालने वाले शिकारियों पर शिकंजा कसते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि संबंधित थाना पुलिस ने की है। वहीं, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की लापरवाही के चलते धार्मिक सरोवर में इस तरह मछलियां चोरी किए जाने से श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा भी खफा है। सभा इस घटनाक्रम की लिखित शिकायत कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष, हरियाणा के राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री से करेगी।
विज्ञापन

श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा एडवोकेट का कहना है कि ये मामला साधारण चोरी का नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाएं आहत करने का है। इसलिए चोरी के साथ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में भी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि एक दिन पहले ब्रह्मसरोवर में फिश माफिया ने काफी बड़ा जाल लगाया हुआ था। ये जाल केडीबी कार्यालय के सरोवर के पिछले गेट से चंद कदम की दूरी पर लगा था। इस घटनाक्रम में एक अहम बिंदु ये भी है कि केडीबी के बचाव दल के कार्यालय के समीप से ही ये जाल बाहर निकाला गया है।
गोताखोर से मिली शिकायत
केयूके थाना के प्रभारी सूरज चावला ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 8 बजे पुलिस को ब्रह्मसरोवर में जाल डालकर मछली पकड़ने की शिकायत गोताखोर राजेश हुड्डा की तरफ से मिली थी। पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 379 और 511 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल के मुताबिक शिकायत चोरी के प्रयास की मिली थी, इसीलिए उसी धारा में पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रवक्ता के अनुसार इस मामले की जांच हवलदार कर्मबीर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

केडीबी के सीईओ की प्रतिक्रिया
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनुभव मेहता के मुताबिक ब्रह्मसरोवर में जाल डालने के मामले का पता चलते ही बोर्ड के कर्मचारी ने शिकायत पुलिस को दी थी। इसी के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संपदा प्रबंधक राजीव शर्मा को निर्देश दिये कि ब्रह्मसरोवर में इस तरह की घटना न हो इसके लिये पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें