फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा सप्लाई करने जा रही महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, भेजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांजा सप्लाई करने जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 की टीम ने महिला के कब्जे से छह किलो 840 ग्राम गांजा बरामद किया। महिला गांजा को पुराने बस स्टैंड के पास सप्लाई करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर महिला को रविदास चौक से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 29 नवंबर को सीआईए-1 की टीम पुराने बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी, तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांधी नगर निवासी रोशनी पिछले काफी समय से गांजा बेचने का धंधा करती है। वह रात को भी काफी मात्रा में गांजा खरीद कर लाई है, जिसे वह बैग में रखकर रविदास चौक से पुराना बस स्टैंड पर सप्लाई करने जाएगी। सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई तथा डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र को साथ लेकर रविदास चौक के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिला अपने हाथ में एक बैग लेकर आती दिखाई दी। शक होने पर महिला सिपाही ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से छह किलो 840 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रोशनी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें