अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को काले झंडे दिखाने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। हुड्डा नौ जून को कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वे लघु सचिवालय के सभागार विभागों की योजनाओं की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। हुड्डा सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित करेंगे। डीसी रेट पर हुडा में लगे सफाई कर्मियों ने रविवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त उपायुक्त भाल सिंह बिश्नोई से मिले।
कर्मचारियों ने उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें 8100 रुपये वेतन दिया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए समय मांगा। सेक्टर-3 अध्यक्ष रामपाल पाली ने कहा कि वे सफाई कर्मियों के साथ हैं। इस मौके पर सफाई कर्मी पवन कुमार, ईश्म चंद, सोनू, सुनील कुमार, सुखबीर, कविता, बबली, रामरती, राजिंद्र ईश्वर सिंह, दीपक, मनीष कुमार, बलवान, बृज मोहन, रिक्की, सागर, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, टीना और अजय मौजूद रहे।