फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध हथियार रखने का वांछित आरोपी और आपूर्ति करने वाला चाचा गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अवैध असला रखने के वांछित आरोपी जिला हिसार के खेड़ी जालब गांव के रहने वाले कुलदीप उर्फ मीनू को अपराध अन्वेषण शाखा दो की टीम ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। टीम ने इसके साथ ही भतीजे की निशानदेही पर हथियार की आपूर्ति करने वाले उसके चाचा दीपक को भी दबोचा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार देर रात को टीम अपराध तलाश के संबंध में उधम सिंह चौक के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप के पास अवैध हथियार है, जो सुंदरपुर पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर टीम ने सुंदरपुर पुल पहुंचकर निगरानी शुरू की। थोड़ी देर बाद टीम को एक युवक पुल के नीचे खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर काबू किया। टीम की ओर से उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टीम ने तुरंत मामले में आगामी जांच शुरू की और आरोपी भतीजे की निशानदेही पर उसे हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में उसके चाचा दीपक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
कुलदीप के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 11 मामले दर्ज : मोहनलाल

शाखा प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि आरोपी कुलदीप पर अलग-अलग राज्यों में करीब 11 मामले दर्ज हैं। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कुलदीप के खिलाफ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के विभिन्न जिलों में चोरी, धोखाधड़ी मारपीट, छीनाझपटी व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी कुलदीप थाना शहर पिहोवा के एक मामले में वांछित है। आरोपी दीपक के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं जिसमें आरोपी एक मामले में वांछित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें