फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयस ऑफ इंडिया में छाए केयू के दीपेश राही

Tue, 08 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के संगीत विभाग के एक होनहार ने प्रतिभा के दम पर वॉयस ऑफ इंडिया में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का प्रसारण एक निजी चैनल पर किया जा रहा है। दीपेश के शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि से परिजनों के साथ ही शहर और केयू में खुशी की लहर है।

इस कार्यक्रम का प्रसारण छह जून को एक निजी चैनल पर शुरू हुआ था। इसका 30 अगस्त को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पवनदीप राजन और दीपेश राही में कांटे की टक्कर हुई। इस जबरदस्त मुकाबले में निर्णायकों ने पवनदीप को विनर, जबकि दीपेश को फर्स्ट रनर अप चुना।

दीपेश को प्रतियोगिता के दौरान गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपने ग्रुप में लिया था। इससे पहले भी दीपेश ने कार्यक्रम सारेगामापा और भारत की शान में भी अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी थी। इसके बाद वॉयस ऑफ पंजाब प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन


बता दें कि मूल रूप से जिला फतेहाबाद के रहने वाले दीपेश राही ने केयू के संगीत विभाग से एमए म्यूजिक का प्रोफेशनल कोर्स किया है।

वह फिलहाल केयू के संगीत विभाग से ही एमफिल कर रहे हैं। अपने पुत्र को इस स्थान तक पहुंचा देख पिता मुकेश ने कहा कि वे बेहद खुश हैं। आज बेटे की वजह से बाप को पहचान मिल रही है, यह गर्व की बात है।

पिता से ली संगीत की प्रारंभिक शिक्षा: भाई रूपेश  
भाई रूपेश ने कहा कि उन्हें भी गायकी का शौक है। वे एमए और बीएड म्यूजिक विषय में कर चुके हैं। अब वे एक निजी स्कूल में संगीत अध्यापन का कार्य कर रहे हैं।

पिताजी डीएवी कॉलेज फतेहाबाद में म्यूजिक टीचर हैं। इसलिए दोनों भाइयों ने अपनी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पिता मुकेश राही से ही ली। रूपेश ने बताया कि उनकी माता राजबाला गृहिणी हैं। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को इस प्रोफेशन के लिए सपोर्ट किया। छोटी बहन भावना निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष ने की सराहना, शिक्षकों ने दी बधाई
केयू संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि दीपेश क्लास शुरू होते ही संगीत की बारीकियां सीखने को लालायित रहता था।

यही कारण है कि वह संगीत को इतना समझ सका और यह उपलब्धि हासिल की। विभाग के शिक्षक डॉ. चंद्रपाल पूनिया, डॉ. ललित, डॉ. अशोक ने दीपेश को बधाई दी।

समर्थकों के प्रेम ने पहुंचाया यहां तक: दीपेश
वॉयस ऑफ इंडिया के फर्स्ट रनर-अप रहे दीपेश राही ने इस उपलब्धि को अपने माता-पिता को समर्पित कर दिया।

साथ ही सपोर्ट के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के प्यार ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। बोले, अब बॉलीवुड में कदम रख लिया है, बस पांव जमाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें