फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में हुआ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हवन यज्ञ के दौरान पूजा अर्चना करती हुई स्वामी मुक्तानंद के साथ में डॉ. नीलिमा शांग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित श्री गीता आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में शनिवार को विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंज्यूमर कोर्ट की अध्यक्ष डॉ नीलिमा शांगला ने बताया कि स्वामी मुक्तानंद चार महीने के लिए मौन व्रत में रहती हैं। इससे पूर्व आश्रम में कलश यात्रा निकाली गई और ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के विद्वान ब्राह्मण की ओर से विष्णु सहस्रनाम पाठ एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दूर दराज से श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। यज्ञ मंडप में बने हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि देव का आह्वान करते हुए अग्नि प्रज्ज्वलित किया गया। महायज्ञ के दौरान डॉ नीलिमा शांगला ने कहा कि भगवान विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों के पाप का अंत होता है। यन्होंने बताया कि इस इस यज्ञ की पूर्णाहुतियां 12 अक्तूबर को होगी। इस मौके पर आचार्य योगेंद्र एवं द्वारिका प्रसाद मिश्र की ओर से वेद मंत्रों सहित पूजा अर्चना करवाई गई। इस मौके पर प्रवीण मित्तल करनाल, गुरदयाल, प्रमोद गोयल, प्रवीण गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें