फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद हत्याकांड हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव ने उठाने पर अड़े परिजन, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की अवैध बिक्री को लेकर कीर्ति नगर में 32 वर्षीय विनोद कुमार के सिर में गोली मारकर की हत्या के बाद पुलिस ने यहीं के पांच हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया। पैनल में डॉ. एसएस अरोड़ा और डॉ. अनीता गोयल शामिल रहे। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि विनोद कुमार के सिर में दाहिनी तरफ गोली मारी गई थी, जिसे सिर के बाईं ओर से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने का प्रयास किया, लेकिन सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक परिजनों ने शव को लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, मामले की गंभीरता को देेखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस बल तैनात किया गया। सीआईए-1 प्रभारी प्रतीक कुमार, कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी मांगे राम, एएसआई राजेश कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान गुस्साएं परिजनों को काफी मशक्कत के बाद समझाया गया। इसके पश्चात शव परिजनों को सौंपा गया। जब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ, तब तक पुलिस चौकस रही।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस की सीआईए टीम ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है, जबकि अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस की अलग-अलग टीमें कर रही हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन

भाई अनिल कुमार पुत्र ईश्वर सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई विनोद कुमार उर्फ बौदा कीर्ति नगर में रहता था। 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने दोस्त गांव नारा जिला पानीपत विकास उर्फ विक्की पुत्र जयनाराण के साथ गली नंबर एक स्थित राजेंद्रा चक्की के पास सड़क पर खड़े थे। इसी बीच कीर्ति नगर निवासी संटी, मुकेश, गांधी नगर निवासी जयपाल व मुकेश अपने दो अन्य साथियों के साथ आए और बिना कुछ कहासुनी किये संटी ने उसके भाई विनोद के सिर में दाहिनी तरफ गोली दाग दी और विकास उर्फ विक्की के पीछे गर्दन पर चाकू घोंप दिया। जब विकास संभला तो संटी ने आवाज लगाई कि विकास बच गया है। इसको भी गोली मारो। संटी विकास की तरफ दौड़ा और जयपाल व मुकेश ने अपनी बाइक लेकर काफी दूर तक विकास का पीछा किया। जब गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके पश्चात वह अपने भाई व विकास को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास को उपचार दिया गया। आरोप लगाया कि श्याम कॉलोनी निवासी दीपू पंडित उसके भाई विनोद के साथ अवैध शराब बिक्री को लेकर आपसी रंजिश रखते थे। उसके भाई की हत्या दीपू पंडित ने ही करवाई है। पहले भी कई बार इन आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
पांच जनवरी का अवैध खुर्दे संचालकों ने चाकू घोंपकर की थी राजकुमार की हत्या
पांच जनवरी की रात को गांधी नगर में चाकूू घोंपकर की गई इलेक्ट्रिीशियन राजकुमार की हत्या शराब के अवैध खुर्दे संचालकों ने निर्मम हत्या की थी। बता दें कि हत्यारों ने उसके भाई रोशन के सिर में कांच की बोतल मार कर घायल कर दिया, जब राजकुमार उसे बचाने के लिए आगे आया तो उसके पेट में चाकू से वार कर दिया था, जिससे राजकुमार की मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद गुस्साए लोगों ने पहले जाम लगा दिया था। इसके बाद गांधी नगर में खुले अवैध खुर्दे को भी तोड़ दिया था। उन दिनों पुलिस ने इस क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई थी, लेकिन कुछ दिन बाद वही अवैध खुर्दे बिना रोक-टोक चलने लगे और गत दिवस फिर शराब की अवैध बिक्री को लेकर हत्या हो गई।
पांच हत्यारोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज : थाना प्रभारी
कृष्णा गेट थाना प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी दीपू पंडित, मुकेश, जयपाल, संटी और गागा के खिलाफ धारा 120, 148, 149, 307 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस संदर्भ में गहनता से जांच कर रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई, जो गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें