फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विंका ने दिखाया मुक्के का दम, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Tue, 05 Nov 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोहतक में चल रही चार दिवसीय हरियाणा राज्य महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में म्हारी खिलाड़ी विंका ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कुरुक्षेत्र की विंका ने अपने वर्ग में खेलते हुए करनाल को एक तरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। आज वंशिका अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन


मनोज बॉक्सिंग अकादमी के संचालक एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग में विंका का पहला मुकाबला करनाल की सीमा के साथ हुआ। इस मुकाबले में विंका ने सीमा को कहीं भी टिकने तक का मौका नहीं दिया। विंका ने एक तरफा मुकाबले को सीमा को 5-0 के बड़े अंतर हराया। इस जीत के साथ विंका ने अगले मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

बताया कि इस प्रतियोगिता में उनकी अकादमी की दो मुक्केबाज विंका और 60 किलो भार वर्ग में वंशिका हिस्सा ले रही हैं। विंका ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है, जबकि वंशिका का पहला मुकाबला आज मंगलवार को होगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वंशिका अगले मुकाबले में प्रवेश कर लेगी। विंका एशिया और वर्ल्ड चैंपियन है, जबकि वंशिका हरियाणा स्कूल स्टेट में अपने मुक्के का लोहा मनवा चुकी है। दोनों खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की आस है। यह प्रतियोगिता में राज्य भर के 200 से ज्यादा मुक्केबाज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें