फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैथल-पिहोवा रूट पर रोडवेज बसें नहीं रुकने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
पिहोवा। सिरसा डिपो की बस जो स्टॉप पर नहीं रूकी। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव थाना गुजरा में हरियाणा रोडवेज की बसें निर्धारित बस स्टॉप पर नहीं रुकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कैथल-पिहोवा रूट पर चलने वाली सिरसा डिपो की बसें मनमर्जी से ठहराव करती हैं। यात्रियों को गांव के बस स्टॉप के बजाय टोल टैक्स के पास उतारा जाता है। इस अव्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री अनिल विज को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण मांगे राम कौशिक ने बताया कि पिहोवा से सिरसा जाने वाली एक बस गांव थाना के स्टॉप पर नहीं रुकी। चालक ने बस टोल टैक्स के पास रोकी और एक महिला यात्री को वहीं उतार दिया। बाद में वही बस पिहोवा बस स्टैंड पर 15 से 20 मिनट तक खड़ी मिली। चालक-परिचालक ने गांव थाना में स्टॉपेज नहीं होने की बात कही।


यात्रियों को परेशानी
थाना का बस स्टॉप सात आसपास के गांवों के लोगों और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इन गांवों में धूलगढ़, मांगना, बरोट, बंदराणा, नोच, बलवती और जसवंती शामिल हैं। बसें निर्धारित स्थान पर नहीं रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस रोकने की मांग करने पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। सिरसा डिपो के जीएम अजय दलाल ने बताया कि उन्हें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, पर दुर्व्यवहार होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें