कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में एकजुट आयुष विवि के चिकित्सक। पीआरओ
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल ने बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम लाडवा में एक निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया। वरिष्ठ नागरिकों और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 160 लोगों ने स्वास्थ्य जांच व विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में रक्त शर्करा की निशुल्क जांच की गई और आयुर्वेदिक औषधियां वितरित हुईं। काय चिकित्सा विभाग से डॉ. प्रीति गहलावत ने पेट दर्द, सांस फूलने और पाचन संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। स्वस्थवृत्त विभाग के डॉ. शंभू दयाल शर्मा ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। पंचकर्म विभाग की डॉ. उर्वी ने जोड़ों के दर्द पर सलाह दी। शालाक्य तंत्र विभाग के डॉ. विकास बाल्यान ने नाक, कान और गले की समस्याओं की जांच की। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि यह शिविर भारत विकास परिषद के अनुरोध पर आयोजित किया गया था।