फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 15 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करते हुए पुलिस अधिकारी। पुलिस
विज्ञापन
लाडवा। जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को लाडवा क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया। टीम ने शहजादपुर, दुगारी, लोहारा और निवारसी में लोगों से बातचीत कर नशे के नुकसान बताए। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार अभियान के दौरान छात्रों, युवाओं, ग्रामीणों और आमजन को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने युवाओं को खेल और पढ़ाई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें