कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य सदस्य। स्वयं
- फोटो : गल्लामंडी स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
कुरुक्षेत्र। राजकीय बहुतकनीकी उमरी में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार को हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग में विकास को बेस्ट एथलीट और छात्रा वर्ग में खुशी को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को 3100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य रचना गुप्ता ने बताया कि भाला फेंक, लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विशेष आकर्षण स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता रही। इस मौके पर डॉ. लाभ सिंह (टीपीओ) और खेल अध्यक्ष हरविंदर सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।