फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला विजीलेंस की टीम ने बिजली चोरी करने का आरोपी किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 5
विज्ञापन

बिजली चोरी करने का आरोपी काबू
विजिलेंस अंबाला की टीम ने सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले से किया गिरफ्तार
आरोपी पर वर्ष 2018 व 2019 में बिजली चोरी करने और जुर्माना न भरने का है आरोप
टीम ने दो बार आरोपी को बिजली चोरी करते हुए काबू कर लगाया था 86 हजार 638 रुपये का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बिजली चोरी करने के मामले में पिछले लंबे समय से फरार आरोपी को अंबाला की सिंचाई एवं विद्युत विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को सूचना के आधार पर यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के बराला चौक से काबू किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव फतुहपुर निवासी सुभाष चंद के रूप में हुई है। सुभाष चंद के खिलाफ वर्ष 2018 और 2019 में बिजली चोरी करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुभाष चंद अंबेडकर चौक थानेसर पर वैष्णो जूस कार्नर चलाता था, जिससे 5 फरवरी 2018 को छापामारी कर बिजली चोरी करते हुए काबू किया था। उस दौरान सुभाष चंद पर 61 हजार 465 रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन आरोपी ने यह जुर्माना भरना उचित नहीं समझा। इसके बाद फिर टीम ने 4 जुलाई 2019 को उक्त जूस कार्नर पर छापामारी कर बिजली चोरी करते हुए सुुभाष चंद को काबू किया गया। इस दौरान टीम ने 25 हजार 173 रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन आरोपी जुर्माना अदा करने की बजाय मौके से फरार हो गया। टीम द्वारा आरोपी के ठिकानों पर छापामारी की गई,लेकिन हर बार आरोपी टीम की चुगल से बाहर रहा। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के बराला चौक बराला से काबू किया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें