फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मलेरिया का केस आने के बाद बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम निरंतर परिवर्तनशील होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों की भरमार हो गई है। जिले में डेंगू व मलेरिया की भी दस्तक हो चुकी है। जिले में डेंगू व मलेरिया का एक एक मरीज मिल चुका है।
विज्ञापन

कलाल माजरा में डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला दिया है। विभाग ने सोमवार को सभी टीमों को कलाल माजरा व खेड़ी रामनगर में लोगों की जांच के लिए लगाया। मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि विभाग अभी तक 63944 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुका है। 424 लोगों के ब्लड के सैंपल ले चुका है।
महामारी जांच करता बिंदू राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर शहरी व ग्रामीण एरिया में लोगों के स्वास्थ्य को जांच रही है। टीम को सोमवार को 50 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला।
विज्ञापन

राय ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम 385 लोगों को नोटिस लारवा मिलने पर नोटिस थमा चुकी है। उन्होंने कहा कि मलेरिया पीड़ित मरीज की हालत ठीक है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। मलेरिया का कोर्स पूरा होने पर ही मरीज की छुट्टी की जाएगी। उन्होंने लोगों से खुद भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें