फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में विजिलेंस ने की जांच पड़ताल

Wed, 28 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
नगर परिषद में विजिलेंस ने की जांच पड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने मंगलवार सुबह नगर परिषद दबिश दी। टीम नप में एक जमीन के मामले में रिकॉर्ड को चेक करने के लिए आई थी। विभाग की टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए नप अधिकारी को सारे मामले से अवगत कराकर संबंधित रिकॉर्ड मांगा। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे विभाग में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिस समय विजिलेंस की टीम कार्यवाही कर रही थी उस समय परिषद के अन्य कर्मी अपना अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। इस दौरान नप अधिकारी ने हाउस टेक्स संबंधित रिकॉर्ड भी मंगवाया और टीम के सामने कमेटी का पक्ष रखा। विजिलेंस की टीम में एक इंस्पेक्टर व एक अधिकारी थे जिन्होंने सुबह नप विभाग के दरवाजे खुलते ही नप अधिकारी के सामने पेश हो गए।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार नप अधिकार ने बताया कि पुराने बस स्टैंड के सामने सेक्टर 17 में एक भूमि का विवाद था। बताया कि यह जगह मलक सिंह की थी। एक्वायर करने के लिए वह कोर्ट की शरण में गया था। जानकारी अनुसार कोर्ट में फैसला आने के बाद हुडा विभाग ने सशर्त यह जमीन का टुकड़ा मलक सिंह को दिया था कि वह इस जमीन को किसी अन्य को नहीं बेचेगा। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने इस जमीन का सौदा कर दिया और जिसने इसे खरीदा उसने कमेटी थानेसर से नक्शा पास करा लिया। इसी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच के लिए ही विजिलेंस की टीम ने नप कार्यालय में दस्तक दी थी। जानकारी अनुसार विजिलेंस की टीम अपने साथ संबंधित सारे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्वच्छता पर भी चर्चा
जिस दौरान विजिलेंस की टीम नप के रिकॉर्ड खंगाल रही थी। उसी समय मोहन नगर वार्ड नं 8 में रहने वाले एक पुलिस कर्मी की शिकायत पर नप अधिकारी ने संबंधित कर्मी को तलब किया। जिस पर शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर कई सवाल किए गए। पुलिस कर्मी द्वारा उनके वार्ड में सफाई न करने की बात कही और जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। जिस पर नप अधिकारी ने भी आश्वासन दिया कि सफाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को रिकॉर्ड दे दिया गया
विजिलेंस की टीम एक जांच के लिए नगर परिषद आई थी। टीम ने संबंधित रिकॉर्ड जांच के लिए मांगा था। जांच के लिए टीम को रिकॉर्ड दे दिया है।
-डॉ. एसके नैन, ईओ नगर परिषद थानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें