फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में ‘विधि गाला’ 17 से 19 मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विधि गाला (ला फेस्ट)’ का आयोजन 17 से 19 मार्च तक किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर रतन सिंह, कुलपति, जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला उपस्थित रहेंगे। वहीं रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल दीप अहलावत, कुलपति, मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेरठ शिरकत करेंगे।रजत जयंती समारोह में विधि संस्थान के सभी पूर्व निदेशक प्रोफेसर वीके अग्रवाल, प्रोफेसर आरके गुप्ता, प्रोफेसर वर्षा राजधान, प्रोफेसर एससी गुप्ता, प्रोफेसर राजपाल शर्मा, प्रोफेसर दिलीप कुमार, प्रोफेसर सुशीला चौहान, प्रोफेसर वीके राजधान, प्रोफेसर सुमन गुप्ता, प्रोफेसर अनीता तनेजा, प्रोफेसर संजय संधू (हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी) और प्रोफेसर नंदन (शूलिनी यूनिवर्सिटी) सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व निदेशक भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विधि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित लूदरी ने बताया कि रजत जयंती समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों में सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 18 मार्च को विधि संस्थान परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। समारोह का समापन 19 मार्च को आरके सदन में होगा। समापन समारोह में विधि संस्थान के छात्र-छात्राएं विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, कुलपति, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा स्टेट लॉ कमीशन के सदस्य श्री इंद्रजीत मेहता तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल भी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें