फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विहिप कार्यकर्ता नूंह नहीं जा सके, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठन सोमवार को नूह में ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा निकाल नहीं सके। केंद्रीय समिति के जी-20 के चलते इसको टालने का फैसला लिया। उन्होंने सनौली रोड शिव चौक स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस दौरान नूंह हिंसा में मारे अभिषेक के माता-पिता और परिजन शामिल हुए। यहां भारी पुलिसबल तैनात रहा। इन सबके बीच पानीपत से करीब दो दर्जन कार्यकर्ता नूंह धार्मिक यात्रा में पहुंच भी गए। विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा के लिए पांच सौ कार्यकर्ता ले जाने की तैयारी थी। कार्यकर्ता सुबह ही शिव चौक पर पहुंच गए थे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाया। इसी बीच केंद्रीय समिति ने जी-20 के चलते शांति भंग न होने को लेकर संदेश मिला। जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने शहर में ही जलाभिषेक करने का फैसला लिया। प्रशासन ने छह डयूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने चार सौ जवानों को तैनात किया था। इन सबके चलते कुछ कार्यकर्ता चकमा देकर पानीपत से नूंह पहुंच गए। इनमें सह प्रांत मंत्री डॉ. अनीता मान सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें