फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जोन से बाहर कार्य करने पर वेंडर व ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Tue, 11 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आमजन को सुविधा मुहैया करवाने के लिए वेंडर व ठेकेदारों को व्यवस्था दुरूस्त रखनी होगी, ताकि कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। समारोह क्षेत्र को जोनों में बांटकर दुकानें, रेहड़ी, पार्किंग और मेला जोन तय किया गया है। कोई भी वेंडर व ठेकेदार अपने जोन से बाहर कार्य न करे।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सोमवार को केडीबी कार्यालय में वेंडरों व ठेकेदारों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, एएसपी प्रतीक गहलोत, एसडीएम शाश्वत सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्किंग ठेकेदार सबसे पहले पीछे से गाड़ियों को खड़ा करवाना शुरू करें। गाड़ियों के पार्किंग जोन से बाहर जाने और अंदर जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं, ताकि किसी भी वाहन चालक को आने व जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पार्किंग स्थल पर पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केडीबी ने दुकानदारों के स्थान निर्धारित किया गया है। इस स्थान के अलावा रास्तों पर दुकानों का लगाया जाना बंद जाए। ऐसे होने से आमजन को आने-जाने में परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही वेंडिंग जोन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें