फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वेलोसिटी वॉरियर्स बनी चैंपियन, खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते  डॉ.दिनेश यादव व कोच तरुण। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरकातारी स्थित क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में समर क्रिकेट कप-2026 का समापन हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश यादव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक दिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच तरुण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का खिताब वेलोसिटी वॉरियर्स ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में गौतम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने चारों पारियों में नाबाद शतक जड़े और कुल 433 रन बनाए। गौतम को 61 चौकों और तीन छक्कों की मदद से यह उपलब्धि मिली। उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया। विहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा मिपुल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. यादव ने खिलाड़ियों की सफलता का आधार नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण बताया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाता है। यह नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। साथ ही, टीम भावना और मानसिक दृढ़ता भी बढ़ती है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें