फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यातायात नियमों की अनदेखी कर दौड़ाए जा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला में यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। अनेक वाहन चालकों को न जान की परवाह है और न ही नियमों की। ऐसे वाहन किस स्तर पर है, इसका अंदाजा अप्रैल माह में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से ही स्पष्ट हो रहा है। इस माह के दौरान ऐसे 18028 वाहनों के चालान किए गए और इसके तहत तीन करोड़ 87 लाख 39 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया गया। नियमों का उल्लंघन करने में स्कूल बसें भी पीछे नहीं है। अप्रैल माह में ऐसी 12 स्कूल बसों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए जिले को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया जिसमें ईस्ट, वेस्ट और हाईवे शामिल है। इन जोनों में यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर व अन्य यातायात पुलिस कार्य कर रही है। उक्त माह में की गई कार्रवाई में इन चालान में हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य तरह के चालान शामिल है। ओवर स्पीड के 10345 चालान, बिना हेलमेट के 2385 चालान, बिना सीट बेल्ट के 36 चालान, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने पर 88 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 107 चालान, लैन चेंज के 1121 चालान किए गए।

इसी प्रकार ट्रिपल राइडिंग 1237 चालान, गलत साइड ड्राइविंग के 127 चालान, गाडी पर ब्लैक फिल्म व ब्लैक शीशे के 30 चालान, नियमों की पालना ना करने पर स्कूल बसों के 12 चालान, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर 1657 चालान, रेड एवं ब्ल्यू लाइट के तीन चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त आंकड़ों पर समीक्षा की तो वहीं निर्देश दिए कि नियमों की पालना कड़ाई से कराई जाए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते और पार्किंग करते समय नियमों की पालना करे, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें