फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आसमान छूने लगे सब्जियों के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बादसब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। मुश्किलें उन लोगों के लिए बढ़ गई जो बाजार से सस्ती सब्जी ढूंढ कर अपना गुजर-बसर करते थे। बारिश के बाद रखरखाव के कारण कहीं सब्जियां खराब हुई तो कहीं सप्लाई चेन पर फर्क पड़ने से दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी में पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि अब से एक महीना पहले वे पांच सौ रुपये में घर के लिए एक हफ्ते की सब्जी लेकर गए थे। आज भाव यह है कि उतने ही रुपये में मात्र दो दिनों की सब्जी ही खरीद पाए। वहीं विमला देवी ने कहा कि वे पेशे से शिक्षिका हैं। उनके लिए रसोई को संभालना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दामों का बढ़ना गरीब व्यक्ति के लिए चौतरफा मार है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि वह सब्जी बेचकर अपना गुजर-बसर करते हैं। बरसात के बाद सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। अब ग्राहक पहले के मुकाबले कम सब्जी नहीं खरीदते है। कई बार सब्जी बहुत कम बिक पाती है, जिससे उनके लिए भगुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी-- बारिश से पहले दाम --- अब
शिमला मिर्च -- 80------------ 120
तोरी---- 40-------------- 60
घीया---- 30---- 40
गोभी-- 60--- 180
प्याज---- 40--------80
बैंगन --- 30--------50
टमाटर-- -30 ------60
भिंडी- -- 30 --------50
अरबी ----40- ---------65
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें