फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आंगनबाड़ी केंद्रों व बाल देखभाल संस्थानों में मनाया गया वीर बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल देखभाल संस्थानों में विभिन्न जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों को साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहस, त्याग व धर्म के प्रति अडिग निष्ठा से परिचित कराया गया। बच्चों को साहिबजादों के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदान की प्रेरक कथाओं के माध्यम से वीरता, सत्य, धैर्य व देशभक्ति का संदेश दिया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कहानी वाचन, चित्रकला एवं रंग भरने की प्रतियोगिता, निबंध एवं कविता पाठ, देशभक्ति गीत, पोस्टर निर्माण और नैतिक मूल्यों पर आधारित संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बाल देखभाल संस्थानों के स्टाफ ने बच्चों को साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें