कुरुक्षेत्र। जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सी एवं जूते वितरित करने के दौरान संस्था के सदस्य। वि
- फोटो : विद्यानगर स्थित पैट्रोल पंप पर लगाया गया ई व्हीकल चार्जिंग सिस्टम
लाडवा। भारत विकास परिषद ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़शामी व राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूतमाजरा में जर्सी वितरित की। प्रकल्प प्रमुख दीपक सोनी ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए शनिवार को दो विद्यालयों में लगभग 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म जर्सी और जूते वितरित किए गए ताकि उनको विद्यालय में पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए। विद्यालय स्टाफ ने परिषद सदस्यों का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव अरविंद सिंहल ने परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर अध्यक्ष अमन गोयल, सुमित बंसल, रूमित गर्ग सहित अन्य सदस्य व स्टाफ मौजूद रहा।