फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा वृद्ध आश्रम में रह रही थी वीणा शर्मा

Mon, 26 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में कानून की अलख जगाने और निशुल्क कानूनी सहायता देने के साथ साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाने का काम किया है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए सीजेएम नेहा नौहरिया ने अहम भूमिका निभाई है। जब 70 बर्षीय वीणा शर्मा अपने परिजनों के सदस्यों से मिली तो सबकी आंखों में आंसू छलक आए।
विज्ञापन


रविवार को सीजेएम नेहा ने बताया कि प्रेरणा वृद्ध आश्रम में वीणा शर्मा (70 बर्षीय) का पालन पोषण संस्था के प्रधान जय भगवान सिंगला की ओर से किया जा रहा था। न्यायाधीश अरुण कुमार त्यागी समय-समय पर संस्था का निरीक्षण किया जाता रहा। इसी के चलते ही कांउसिलिंग के बाद 70 बर्षीय वीणा शर्मा के परिजनों की तलाश की गई और जिसके उपरांत वीणा शर्मा के परिजन आश्रम में पहुंचे। वीणा शर्मा के परिजन हरिद्वार के अहमदपुर विवेक विहार आवास विकास के रहने वाले हैं।

4 माह पहले पति-पत्नी छोड़ आए थे घर
वृद्ध आश्रम के संचालक जयभगवान सिंगला के अनुसार वीणा शर्मा लगभग 4 माह पहले हरिद्वार से अपने लगभग 75 वर्षीय पति श्याम सुंदर के साथ आश्रम आई थी। कुछ दिन पहले ही श्याम सुंदर मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर उनके परिजन शव को हरिद्वार ले गए थे। इसके बाद वीणा शर्मा अकेली ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि वीणा अपने दो बेटे है और बहु के तानों से परेशान होने के बाद ही घर छोड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें