कुरुक्षेत्र। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से शहर में 26 अप्रैल को रोष प्रदर्शन और जुलूस निकाला गया था। जुलूस जब सेक्टर 17 की मार्केट में पहुंचा तो एक शरारती तत्व ने एक शोरूम में लगा कांच का दरबाजा पत्थर मारकर तोड़ दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के रहने वाले आरोपी मलकीत को हिरासत में लिया और उसे नायब तहसीलदार की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।