कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय में वामन द्वादशी को लेकर सामाजिकसंस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक
कुरुक्षेत्र। वामन द्वादशी मेला 3 व 4 सितंबर को श्री ब्राह्मण तीर्थ सभा की ओर से आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मेेले में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से लेकर अन्य सामाजिक संस्थाएं भी अहम भागीदारी करेंगी। आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में प्राचीन काल से वामन देवासी का मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस शृंखला में इस बार यह आयोजन 3 से 4 सितंबर तक किया जा रहा है।
बैठक में आयोजन के लिए अधिकतर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस मौके पर 48 कोस कमेटी के मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य ऋषिपाल, मथाना कैप्टन परमजीत सिंह, एमके मोदगिल, अशोक रोशा, ब्राह्मण तीर्थोधार सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा, रामपाल शर्मा, रविदास सभा से सूरजभान, सैनी समाज से गुरनाम सिंह सैनी, मानवतावादी संगठन से स्वामी वात्सल्य वाटिका से कृष्ण पांचाल, सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला से रमेश कश्यप, राजपूत धर्मशाला शिव शक्ति मंडल से संदीप मरवाह, ब्राह्मण धर्मशाला से पवन शर्मा पहलवान, सैनी समाज से रामस्वरूप सैनी, साध्वी आशा मानव मानवतावादी विश्व संस्थान, गुर्जर धर्मशाला से ब्रह्म पाल मौजूद रहे।