फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वर्ण पदक विजेता मन्नत को वाल्मीकि समाज ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ी मन्नत को सम्मानित करते मुख्याति​थि पांचाल व अन्य वाल्मिकी समाज के सदस्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 37वें राष्ट्रीय खेलों में बाहरी गांव की रहने वाली मन्नत वाल्मीकि ने मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीतकर गांव और वाल्मीकि समाज का गौरव बढ़ाया है। रविवार को सामुदायिक केंद्र बाहरी गांव में वाल्मीकि समाज की ओर से खिलाड़ी मन्नत वाल्मीकि को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि हरियाणा बाल विकास विभाग के चेयरमैन कृष्ण पांचाल, समाजसेवी एडवोकेट विक्की मचल और वाल्मीकि आंबेडकर शिक्षा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारचा ने मन्नत को प्रोत्साहित किया और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और अपना नाम चमकाने के लिए प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर वाल्मीकि आंबेडकर शिक्षा मिशन के सदस्य डॉ. बालऋषि कागड़ा, डॉ. मनोज गोहाना, राजेश पुहाल, विजय घाघट, कोच जीतराम सैनी, जसविंदर कौशिक, सुरेश पुहाल, मास्टर अनिल, मन्नत वाल्मीकि की दादी रामप्यारी, माता किरण बाहरी सहित गांव के व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें