फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों ने आजमाए दांव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए टेबल टैनिस का ट्रायल देती छात्राएं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी खेलों का आयोजन 28 से 30 नवंबर को होगा। यह आयोजन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में 23 खेलों का आयोजन होगा। कुरुक्षेत्र जिले के खिलाड़ी 20 नवंबर को खेल विभाग द्वारा निर्धारित खेल प्रांगणों में अपने दस्तावेजों सहित ट्रायल देने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि 19 नवंबर रविवार को कुश्ती के पुरुष खिलाडी़, आरचरी के पुरुष खिलाड़ी, फैसिंग और शूटिंग के खिलाड़ियों ने धन्ना भगत पब्लिक स्कूल शांति नगर, भारतौलन के खिलाड़ियों ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ौदा लाडवा, टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने महर्षि दयानंद आर्य समाज भवन नए बस स्टैंड के पास और लॉन टेनिस के खिलाड़ियों ने जिम खाना क्लब में ट्रायल दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ (महिला व पुरुष) में भाग लेने वाली जिले कुरुक्षेत्र की टीमों का चयन 20 नवंबर को भी होगा। इसके लिए महिला व पुरुष वर्ग के एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, तैराकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंड बाल, जूडो, कबड्डी, रोइंग, क्यानिंग, कनोईंग और ताइक्वांडो के खिलाड़ी आज सुबह 10 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हॉकी के खिलाड़ी आज सुबह नौ बजे शाहाबाद मारकंडा हॉकी स्टेडियम और महिला खिलाड़ी सुबह नौ बजे रेलवे रोड पर गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दस्तावेजों सहित पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइकिलिंग के खिलाड़ी 20 नवंबर को सुबह आठ बजे अंबाला से कैथल रोड पिहोवा बाईपास नजदीक चट्ठा पेट्रोल पंप पर पहुंचें और फुटबॉल के खिलाड़ी 20 नवंबर को सुबह नौ बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल प्रांगण में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें