फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला फेंसिंग चैंपियनशिप में वैश्य महाविद्यालय ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
वैश्य कन्या महाविद्यालय में फैंसिंग की विजेता टीम। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। वैश्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेजिएट महिला फेंसिंग चैंपियनशिप (सत्र 2026-27) में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

महाविद्यालय की इस विजेता टीम में आंचल, दीक्षा, शीतल, तनीषा और काजल शामिल रहीं। उन्होंने कोच नीतू के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं के कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन समिति और स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. सुमन दहिया ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सफलता बेटियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान वीर प्रकाश जैन ने इसे पूरे समालखा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि इससे अन्य छात्राओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। सचिव रमेश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि ये बेटियां भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें