फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हॉट सीट लाडवा विस क्षेत्र में हुआ 71.6 प्रतिशत मतदान, 2014 में बना था 82.78 मतदान का रिकार्ड

Sun, 06 Oct 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। विधान सभा क्षेत्र में मतदान केंद्र का दौरा करते भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्र
विज्ञापन
लाडवा। प्रदेश की सबसे हॉट सीट लाडवा विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। यहां जिले में सबसे ज्यादा 71.6 प्रतिशत मतदान हुआ। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी यहां से भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद यह सीट हॉट बन गई थी। वहीं उनके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह और इनेलो प्रत्याशी सपना सहित 15 प्रत्याशी मैदान में रहे। हर किसी की इस सीट पर नजरें टिकी हुई है तो मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला। युवाओं, बुजुर्ग, पुरुष, महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर इस उत्सव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना मतदान नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मतदान केंद्र पर किया। लेकिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचे। यहां तक कि उन्होंने अपने पैतृक गांव मंगोली जाटान में भी मतदान का जायजा लिया। यहां बनाए गए दो बूथों पर 81.83 फीसदी मतदान हुआ। मुख्यमंत्री ने मतदान केंद्रों पर जायजा लेने के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों एवं मतदाताओं से बातचीत भी की। उन्होंने मतदाताओं से वोट की अपील भी की।
सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि एक बजे तक मतदान 40 प्रतिशत तक पहुंच गया। तीन बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और मतदान 48 प्रतिशत तक पहुंचा। शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ तो छह बजे मतदान संपन्न होने पर 71.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि वर्ष 2014 में अभी तक का सबसे ज्यादा 82.78 प्रतिशत हुआ था। 2009 में लाडवा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी, जिसके चौथे चुनाव में पहली बार सीएम चेहरा चुनाव लड़ रहा है। यहां 2009 में 81.32 प्रतिशत एवं 2019 में 75.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

ठाकुर देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आदर्श बूथ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिंक बूथ बनाया गया। आदर्श एवं पिंक बूथ पर अन्य बूथों की अपेक्षा चाय व कॉफी की व्यवस्था भी की गई। बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए, जहां लोग वोट डालने के बाद मतदान करते दिखाई दिए। वहीं दिव्यांगजनों और बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता हेतु रेडक्रॉस द्वारा स्वयंसेवक भी लगाए गए है जोकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने तक सहायता करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें